BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से इन्हें बनाया उम्मीदवार, यहाँ पढ़े पूरी खबर

0
358

Rajya Sabha By Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है| जानकारी देते हुए बता दें कि, BJP ने यूपी से लिए सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है| भाजपा कार्यालय के बयान के मुताबिक, ‘भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी सहित इन राज्यों की लिस्ट भी जारी

इस सीट पहले अरुण जेटली विराजमान थे लेकिन, उनका निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई|  पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को चुनाव मैदान में उतारा है| बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी|

यह सीट अरुण जेटली और राम जेठमलानी ने 2018 में  हासिल की थी, जिसके बाद उनका कार्यकाल 2024 तक था| त्रिवेदी को भाजपा का प्रखर वक्ता कहा जाता है, और वे हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में अच्छे तरीके से संवाद करते रहे हैं| दुबे ने 2014 में बाल्मिकीनगर सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अपनी जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद 2019 के चुनाव में यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई, जिसके बाद उन्होंने बागी तेवर अपनाया था|

इसे भी पढ़े: BJP ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 125 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

Advertisement