BJP ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 125 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

0
289

आज मंगलवार 1 अक्टूबर को बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है| जारी की गई इस पहली लिस्ट में पार्टी 125 उम्मीदवारों के नामो का खुलासा किया है| इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट दिया गया है| वहीं, सतारा लोकसभा उपचुनाव के लिए उदयराज भोंसले को उम्मीदवार घोषित किया गया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर शिवसेना सांसद ने कही ये बड़ी बात

वही भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि, वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी| भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे| 

श्री सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया| इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी|’ जानकारी देते हुए बता दें कि, महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान कराये जाएंगे जिसके बाद 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी|

इसे भी पढ़े: यूपी में राज्य सभा की दो सीटों पर उपचुनावों की तिथियां घोषित, जानिए कब होगा मतदान

Advertisement