बीजेपी समर्थकों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे,फिर ममता ने दिया ऐसा जवाब – वीडियो हुआ वायरल

0
315

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार अपना आपा खोते हुए भड़कती हुई नजर आई हैं| बता दें कि ममता बनर्जी का काफिला जब उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगनें लगे| जिसके बाद ममता काफी भड़की हुई नजर आई| इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: साइकिल पर चलने वाले ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बजाईं जमकर तालियां

सोशल मीडिया पर वायरल हुए  इस वीडिय में आप देखे सकते हैं कि कैसे वीडियो में कुछ लोग उस समय जय श्री राम के नारे लगाने में लगे हुए हैं|

नाराज बनर्जी अपनी कार से बाहर आकर उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरूषों के नाम लिखने को कह दिया है| उन्होंने कहा है कि, ‘आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें| मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी| तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? आप सभी के नामों और विवरणों को लिख लिया जायेगा|’ इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री कि कार पीछे मुड़ी इसके बाद फिर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने लगे|

इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि, भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे, उन्होंने पूछा ‘क्या यही लोकतंत्र है?’

इसे भी पढ़े: मोदी कैबिनेट में अमित शाह बनें मंत्री, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

Advertisement