मोदी कैबिनेट में अमित शाह बनें मंत्री, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

0
431

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है| वहीं गुरूवार 30 मई को प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरी बार  शपथ ले चुके हैं| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 मई को  पीएम मोदी  को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है| वहीं  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएम मोदी के साथ मंत्री पद के लिए शपथ ली|

Advertisement

इसे भी पढ़े: साइकिल पर चलने वाले ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बजाईं जमकर तालियां

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को वित्त मंत्रालय देने की संभावना है| इसके अतिरिक्त राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय बनाया जा सकता है| जानकारी देते हुए बता दें, कि अभी कुछ समय पहले ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सेहत का हवाला देते हुए मंत्री बनने से साफ मना कर दिया था|   

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, उत्तराखंड के पूर्म मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को शपथ दिलाई है| इसके अतिरिक्त संतोष कुमार गंगवार ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है |

इसे भी पढ़े: मंत्रिमंडल में शामिल न करनें पर सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद, जानें क्या कहा ?

Advertisement