ब्लैक होल की पहली तस्वीर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई – आप भी देखिये

0
309

बुधवार 10 अप्रैल को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी की गई है ।वैज्ञानिकों  ने एक विशालकाय ब्लैक होल की तस्वीर दिखाई हैं जो आकाश गंगा एम 87 में 53.5 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद है इससे साफ गैस और प्लाजमा का नांरगी रंग का प्रकाश निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी देते हुए बता दें कि वैज्ञानिकों ने ब्रसल्ज, शंघाई, तोक्यो, वॉशिंगटन, सैंटियागो और ताइपे में एकसाथ प्रेस वार्ता करने के बाद जैसे ही इस तस्वीर को जारी किया तो दुनिया के सारे लोग अंतरिक्ष के बारे में जानने के लिए और ब्लैकहोल की पहली वास्तविक तस्वीर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

इसे भी पढ़े:‘मिशन महाशक्ति’ का सैटलाइट को मार गिराने वाली मिसाइल का विडियो हुआ जारी

वैज्ञानिकों ने दुनिया भर में स्थित छह दूरबीनों के डेटा का इस्तेमाल करने के बाद ही, ईवेंट होरिजन टेलिस्कोप (ईएचटी) परियोजना में शामिल इस तस्वीर को निकालने में सफल हो पायें है।

वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तस्वीर से मानवीय कल्पना को अपनी तरफ खींचने वाले स्पेसटाइम फैब्रिक के रहस्यमय, विकृत क्षेत्र के आकार का खुलासा होने की संभावना है और इसी के साथ कई साइंस-फिक्शन फिल्में बनाने की प्रेरणा भी मिलने की उम्मीद है | इसके अलावा इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए शोध सामग्री भी उपलब्ध की जा सकती है। 

इसे भी पढ़े: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी महाशक्ति बना भारत, बॉलीवुड सितारों ने कुछ ऐसे दी बधाई

Advertisement