चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें बीएस येद्दयुरप्पा, शपथ से पहले अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में किया बदलाव

0
498

बीएस येद्दयुरप्पा कर्नाटक में चौथी बार मुख्‍यमंत्री का पद संभालने में अपनी जीत दर्ज की हैं| अब वहां पर चौथी बार मुख़्यमंत्री बने हैं| वह कर्नाटक भाजपा के सबसे होनहार और काबिल नेताओं में से एक हैं| येद्दयुरप्पा भाजपा के एक ऐसे नेताबन चुके हैं जिनके बूते पर पार्टी ने पहली बार दक्षिण भारत में जीत हासिल की और साथ में ही सत्ता पर  भी  शासन किया।

Advertisement

इसे भी पढ़े: येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है, अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात

बता दें कि, येद्दयुरप्पा शुक्रवार 26 जुलाई की शाम को सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने से पहले उन्होंने शपथ से पहले अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में किया बदलाव किया है। वहीं कहा जा रहा है कि, अंकशास्त्रियों से सलाह-मशविरे के बाद अब तक अपने नाम में yeddyurappa लिख रहे बीएस येद्दयुरप्पा ने अब इस स्पेलिंग में से ‘डी’ को हटाकर ‘आई’ जोड़ लिया है। अब वह अपने नाम में yediyurappa लिख रहे हैं।

बता दें, 2007 से पहले बीएस येद्दयुरप्पा का नाम की स्पेलिंग यही थी, जो उन्होंने अब कर ली है। लेकिन, उस दौरान भी कुछ भी चीजों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया था। राज्‍यपाल को सरकार बनाने का दावा करने को लिखे गए पत्र में भी उन्होंने अपने नाम में नई स्पेलिंग का इस्तेमाल किया है। विधानसभा में उनके नाम के बोर्ड में भी नाम की नई स्पेलिंग जोड़ी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर और जो उनकी आधिकारिक वेबसाइट है, उस पर वह अपना पुराना नाम ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के बीजेपी नेता, सरकार बनानें को लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात

Advertisement