येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है, अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात

0
323

मंगलवार 23 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी विश्वास को मत में हार नसीब हुई है| इसी के साथ अब कांग्रेस का कब्जा एक राज्य से और खत्म हो गया| मीडिया से प्रापर जानकारी के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो, बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार 26 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं| वहीं बुधवार 24 जुलाई को बीजेपी ने पार्टी के विधायक दल की बैठक आयोजित की है| इस विधायक दल की बैठक में ही बीएस येदियुरप्पा को नेता घोषित किया जा सकता है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरी, भाजपा आज पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

जानकारी देते हुए बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश शेट्टार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा से मिलने के लिए उनके पहुँच चुके हैं| बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बीएस येदियुरप्पा कुछ देर में राज्यपाल से मिलेंगे| बीएस येदियुरप्पा आज शाम बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे|

बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक की राजनीति में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा है| बीएस येदियुरप्पा 3 बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं| वह 7 बार विधायक रहनें के साथ ही एक बार लोकसभा सांसद भी चुने गए| इसके अलावा वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं| बीजेपी के सबसे विवादित नेता होने के बावजूद कर्नाटक में वह पार्टी का सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं|

इसे भी पढ़े: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से वापस लिया जाएगा सुरक्षा कवच, खत्म होगी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

Advertisement