CAA, CAB का क्या मतलब है

0
1267
source: india times

CAA, CAB को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर आपके मन में भी सवाल आया होगा कि ये CAA, CAB का क्या मतलब है, इसका क्या फुल फॉर्म होगा और इन दोनों में क्या अंतर है | आज की तारीख में ये सभी मुद्दे असम के एनआरसी से जुड़े है, जहां इस तरह के प्रदर्शन हो रहे है | सरकार ने बिल को लेकर अपना रुख साफ़ कर दिया था, जिसके बाद से इस तरह के प्रदर्शन देखे जा रहे है | आमतौर पर लोगो को CAA और CAB के बारे में सही तरीके से मालूम नहीं है| सरकार ने साफ़ कर दिया था कि इस बिल का मकसद नागरिकता लेना नहीं, देना है |

Advertisement

Read Also: जामिया के बाद अब लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों की पुलिस से भिड़त

क्या है CAA
यह एक हाल ही में बनाया गया न्यू एक्ट है जोकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से शोषित होकर आने वाले हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बुद्ध समुदाय को भारतीय नागरिकता देता है | इसका फुल फॉर्म Citizenship Amendment Act (CAA) है जोकि इसे परिभाषित करता है |

Read Also: नागरिकता संशोधन विधेयक 2019

CAB क्या है
यह सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल है जोकि हाल में ही कानून का रूप ले चूका है जिसे CAA के नाम से जाना जाता है | काफी बहस के बाद इसे संसद के दोनों सदनों में बहुमत के साथ पारित किया गया | इसका उदेश्य अवैध रूप से रह रहे को जोकि हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बुद्ध समुदाय से ताल्लुक रखते है, भारतीय नागरिकता दिलाता है |

Advertisement