केंद्र सरकार ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को साझा करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश

0
99

युगलाइव न्यूज़ डेस्क : बीबीसी द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना वाली डॉक्यूमेंट्री के जवाब में भारत सरकार ने डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट पर रोक लगाने के लिए ट्वीटर को आदेश दिया है | बीबीसी डाक्यूमेंट्री के यूट्यूब लिंक को जिन जिन ट्वीट हैंडल पर शेयर किया गया है, उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश के बाद ब्लाक कर दिया गया है |

Advertisement

सरकार के दखल के बाद, यूट्यूब पर बीबीसी डाक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के सभी वीडियो को ब्लाक कर दिया गया है | सूत्रों के अनुसार, बीबीसी डाक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” के यूट्यूब लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट को ब्लाक करने का आदेश दिया जा चूका है, जिसके लिए सूचना एवं प्रसारण सचिव की ओर से IT नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का ईस्तमाल करते हुए निर्देश जारी किये गए थे व यूट्यूब व ट्वीटर द्वारा आदेश का कड़ाई से पालन भी किया गया है |

 ब्रिटेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) द्वारा यह डाक्यूमेंट्री बनाई गयी है जिसके भारत के विदेश मंत्रालय ने निष्पक्षता के अभाव वाले और औपनिवेशिकता के नजरिये को दर्शाने वाले एक “प्रोपोगंडा का हिस्सा” बताया है | विदेश मंत्रालय का कहना है बीबीसी द्वारा भारत में इसे जारी नहीं किया गया है बल्कि कई अन्य भारत विरोधी लोगो ने इसे भारत में अपलोड किया है | अनुपालन करते हुए यूट्यूब व ट्विटर ने भी दोबारा से डाक्यूमेंट्री अपलोड करने पर रोक लगा दिया है |

भारत के विदेश मंत्रालय सहित गृह और सूचना प्रसारण मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट्री की जांच की और इसे आक्षेप लगाने का एक प्रयास बताया है | डाक्यूमेंट्री के माध्यम से भारत की सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार और विश्वसनीयता के सवाल किये गए है | विडियो में पाया गया है कि डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर का एक प्रयास है व विदेशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है |

Advertisement