CM योगी ने दिया कड़ा आदेश बोले – अफसर 9 बजे दफ्तर नहीं पहुंचे तो कट जाएगी सैलरी

0
446

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों को सुबह नौ बजे तक कार्यालय में किसी भी स्थिति में उपस्थित होने के लिए कहा है| सीएम योगी ने कड़ा आदेश देते हुए कहा है कि, सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी, उनका वेतन भी काटा जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत टि्वटर एकाउंट पर ट्वीट करके योगी के आदेशों की जानकारी दी गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: मायावती की ऐसी 6 बातें जिसे सुनकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या सोच रहे होंगे – जानिए मायावती ने क्या कहा

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाने के बाद और एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद  मुख्यमंत्री योगी काफी कड़े कदम उठा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए  दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के निर्दश दे चुके हैं।

अभी कुछ समय पहले ही योगी ने दागी पुलिस कर्मियों के प्रति कड़ाई दिखाई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा था कि, दागी पुलिस कर्मियों को जबरिया सेवा से रिटायर किया जाना चाहिए।  

इसे भी पढ़े: योगी के मंत्री ने सरकारी कर्मचारी से जूते पहनते हुए कैमरे में हुए कैद, फिर सफाई में क्या कहा – जाने यहाँ

Advertisement