कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर अंतिम निर्णय आज

0
291

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर कांग्रेस आज अंतिम जवाब मिलनें की संभावना है। दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय के कुछ दिन बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करनें हेतु आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर विचार कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल आप के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को मनाने में लगे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़े: RLD ने हेमा मालिनी पर आचार संहिता के उल्‍लंघन का लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मध्य गठबंधन को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पार्टियों में अभी भी गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है|

कांग्रेस महासचिव और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा, कि राहुल गांधी गठबंधन को लेकर आज निर्णय कर सकते हैं| सबसे अहम बात यह है, कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित इस गठबंधन के खिलाफ हैं, परन्तु दिल्ली पार्टी प्रभारी पीसी चाको इसके पक्ष में हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं, कि वह गठबंधन करना चाहते हैं, परन्तु कांग्रेस ने साफ इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी के लिए कही ये बात – आप भी पढ़े

Advertisement