कांग्रेस ने जारी कर दी अपने 7 उम्‍मीदवारों की नई सूची, जिसमे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बने गुना से उम्‍मीदवार

0
271

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी सभी पार्टियां अपने उमीदवारों की सूची जारी करने का सिलसिला जारी रखा हैं| इसी तरह अब कांग्रेस ने अपने 7 उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है| वहीं कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी ज्‍योतिरादत्‍य सिंधिया को मध्‍य प्रदेश के गुना से उम्‍मीदवार घोषित किया है|

Advertisement

ये भी पढ़े: आजमगढ़ लोकसभा सीट: बीजेपी को लगा झटका, रमाकांत यादव कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्‍ता मनीष तिवारी को पंजाब के आनंदपुर साहिब से‍ अपना उम्मीदवार बनाया है|  इस सूची में कांग्रेस ने बिहार और जम्‍मू कश्‍मीर की एक-एक सीट के साथ-साथ पंजाब की दो तथा मध्‍य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं| कांग्रेस ने बिहार की वाल्‍मीकि नगर सीट से शाश्‍वत केदार को टिकट दिया है| मध्‍य प्रदेश में गुना के साथ-साथ  विदिशा से शैलेंद्र पटेल और राजगढ़ से मोना सुस्‍तानी को मैदान में उतारा है, वहीं पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्‍लन को टिकट दिया है|

वहीं कुछ समय पहले ही कीर्ति आजाद बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं जिन्हें कांग्रेस ने 9 अप्रैल को झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था| वहीं झारखंड की खूंटी सीट (आरक्षित) से कालीचरण मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा था|

बता दें कि कांग्रेस अब तक कुल 386 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है, जिनमें यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी मौजूद हैं|

ये भी पढ़े: आजमगढ़ लोकसभा सीट क्यों बन गई है इस बार दिलचस्प – समझिये यहाँ के चुनावी समीकरण को

Advertisement