कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, नए अध्यक्ष पर फैसला संभव

0
344

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष तय करने के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी| मीडिया के मुताबिक, फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा|  कुछ महीनों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए जा सकते हैं|   अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक सबसे आगे हैं, इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे भी दावेदार बताए जा रहे हैं| हालांकि अगर किसी भी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नए अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए सीडब्ल्यूसी एक कमेटी गठित कर सकती है| सीडब्ल्यूसी की बैठक आज सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी|

Advertisement

ये भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रभारी बने प्रकाश जावड़ेकर, गृह मंत्री अमित शाह ने किया जिम्मेदारियों का बंटवारा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज सबसे पहले राहुल गांधी से एक बार फिर अपना इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया जाएगा, लेकिन ये तय है, कि राहुल अपना फैसला नहीं बदलेंगे, क्योंकि राहुल ये भी साफ कर चुके हैं कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का हो| अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने के बावजूद प्रियंका गांधी फिलहाल पार्टी की कमान नहीं संभालेंगी|

ऐसे में लगभग 21 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा| अध्यक्ष पद के लिए अनुभवी मुकुल वासनिक का नाम लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता खुल कर युवा नेता को पार्टी की कमान देने की मांग कर चुके हैं|

ये भी पढ़े: देश के कई राज्‍यों में बाढ़ का कहर जारी, केरल सहित इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Advertisement