दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रभारी बने प्रकाश जावड़ेकर, गृह मंत्री अमित शाह ने किया जिम्मेदारियों का बंटवारा

0
307

लोकसभा चुनाव के विजय रथ पर सवार बीजेपी ने अब विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी हैं| वहीं ग्रह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुवात करते हुए पार्टी ने नेताओं में इसकी जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है| इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी  दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में अधिक जोर देगी| दिल्ली को छोड़ कर शेष सभी राज्यों में बीजेपी ने अपनी सत्ता कायम रखी है, इसलिए अब बीजेपी सरकार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार से जमकर मुकाबला करना रहेगा|

Advertisement

इसे भी पढ़े: No Assembly Election in J&K | बंकरो का निर्माण काम जारी, अभी जम्मू-कश्मीर में नही होंगे विधानसभा चुनाव : अमित शाह

अब बात आती है दिल्ली कि, तो बीजेपी ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को प्रदेश का चुनाव प्रभारी घोषित कर दिया है, और इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को और बिहार से सांसद नित्यानंद राय को दिल्ली चुनाव में सह प्रभारी की जिम्मदारी सौंपी है| इसके अलावा दिल्ली के लिए प्रदेश संगठन प्रभारी श्याम जाजू रहेंगे और सह प्रभारी की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई है|

वहीं हरियाणा की बात करें तो बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बना दिया है| इनके साथ में भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है| हरियाणा में प्रदेश संगठन प्रभारी के तौर पर डॉ अनिल जैन काम  के सथगित किये गए हैं|

झारखंड  की जिम्मेदारी ओम माथुर को सौंपी गई है, तो वहीं नंद किशोर यादव को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई है| वहीं महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सरोज पांडे को सौंपी गई है |

इसे भी पढ़े: विधानसभा चुनाव 2019: ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल में कब होगी वोटिंग – यहाँ देखे

Advertisement