दे दे प्‍यार दे मूवी रिव्यू जानिए कैसी है फिल्म यहाँ से पढ़े

0
334

इसी हफ़्ते  में रिलीज हुई बॉलिवुड एक्टर अजय देवगन की फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे, में अजय का किरदार बहुत जबरदस्त हैं| इस फ़िल्म में अजय देवगन को अपने से आधी उम्र वाली लड़की से प्यार हो जाता है, जबकि उनकी पहले से ही शादी हो चुकी होती है, और उनके दो बच्चें भी होते हैं| इसलिए यदि आप भी इस फ़िल्म को देखने का मन बनाये हुए हैं, तो जाने से पहले आप एक इसका रिव्यू पढ़ अवश्य पढ़ लें|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अजय देवगन को किसी पराई औरत के साथ काजोल अगर देख ले तो क्या होता है उनका रिएक्शन – जान कर रह जायेंगे हैरान

मूवी रिव्यू

इस फ़िल्म की कहानी लंदन में रहने वाले 50 साल के बिजनेसमैन आशीष (अजय देवगन) की  होती है। जो अपनी इंडिया में रहने वाली पत्नी मंजू (तब्बू) और बच्चों से कई वर्ष पहले अलग हो जाते है। तभी एक दिन उसकी मुलाकत उसकी बेटी की उम्र की खूबसूरत लड़की आएशा (रकुल प्रीत सिंह) से हो जाती  है। इसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है और तभी इस बेमेल जोड़ी को देखकर आशीष का डॉक्टर दोस्त राजेश (जावेद जाफरी) उसे समझाते हुए कहते है, कि जवान लड़कियां अक्सर बूढ़े दौलतमंद लोगों की दौलत हड़पने के लिए ऐसे रिश्ते बनाती हैं।

इसके बावजूद भी आशीष और आएशा इतने करीब आ जाते हैं, कि नौबत शादी तक पहुंच जाती है| इसके बाद आएशा को आशीष एक बार अपने बीवी-बच्चों से मिलवाने के लिए अपने घर  इंडिया ले जाता है। यहां आने के बाद ही आएशा को मालूम होता है, कि खुद आशीष की बेटी की शादी की बात चल रही है, तो उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो जाता है। फिर इसी के बाद आएशा के रिलेशनशिप में ब्रेक आता  है।

इसके बाद अब कहानी में नया मोड़ यह आता है,  क्या आखिर में आएशा के साथ आशीष नई गृहस्थी बसाते है या फिर अपनी पुरानी गृहस्थी को फिर से अपना लेते है| इसके आगे की कहानी आपको यह फ़िल्म देखने के बाद ही मालूम चल पाएगी|  

इस फ़िल्म के डायरेक्टर आकिव अली हैं, जो एकदम नए जॉनर के रिलेशनशिप को एक्सप्लोर किया है| जिसमें एक पिता अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार कर बैठता हो और शादी करने का मन बना लेता है| वहीं दूसरी तरफ आएशा को देखने के बाद उसका अपना बेटा भी अपनी होने वाली मम्मी पर लाइन मारने लगता है। उसकी पत्नी अपने पति की खुशी की खातिर उसका पूरा सपॉर्ट करने में लगी रहती है।

इसे भी पढ़े: ‘दे दे प्यार दे’ मूवी में Tabu ने अपने रोल के बारे में ये बात कही साथ ही बताया आखिर क्यों कही फिल्म के लिए हां!

Advertisement