देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून को क्या हुआ था, भारत से क्या है ख़ास कनेक्शन ?

0
528

क्या आप जानते हैं, कि देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून को क्या हुआ था? और भारत से इसका ख़ास कनेक्शन क्या है? बता दें कि देश के बंटवारे को इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में शामिल करके आज भी याद किया जाता है। यह बटवारा कहने को तो सिर्फ दो मुल्कों का बंटवारा है, लेकिन यह साथ में  घरों का परिवारों का रिश्तों का और भावनाओं का भी बंटवारा था।

Advertisement

इसे भी पढ़े: 7 जून आज का इतिहास: आज ही के दिन क्रांतिकारी बने थे महात्मा गांधी साथ ही दक्षिण अफ्रीका में चलाया सविनय अवज्ञा आंदोलन

देश के होने वाले बंटवारे में रातोरात लोगों की तकदीर बदलते हुए देखा गया है, कोई बेघर हुआ तो किसी को नफरत की तलवार ने काट डाला। किसी का भाई सीमापार चला गया तो कोई अपने परिवार को छोड़कर इस ओर हो गया| इस बंटवारे ने दोनों समुदायों के लोगों के दिलों में नफरत की ऐसी दीवार खड़ी कर दी कि आज तक इस देवार को कोई भी गिरा नहीं पाया है |

इस लिए इतिहास में 15 जून का दिन इसलिए ख़ास है क्योंकि कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नई दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला एक बहुत ही दर्दनाक जख्म दे गए। देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून को  ओर भी कुछ घटनाएं घटी|

जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 15 जून 1896 में ही 22,000 लोगों की जान ले ली।

कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत भी 15 जून 1908 में  की गई |

अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए 15 जून 1947 में  ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन भी 15 जून 1954 में को किया गया  

ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव 15 जून  1971  में रखा गया |  

फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने 15 जून 1982 में घुटने टेके।

नासा ने 15 जून  1988  में स्‍पेस व्‍हिकल एस-213 लॉन्‍च किया।

इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध 15 जून 1994 में स्थापित किया |

आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन 15 जून 1997   में किया गया |     

लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिका ने 15 जून 1999  में अनुमति दी ।

शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम 15 जून 2001  में दिया गया।  

 ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति 15 जून 2004 में मिली।

 भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय 15 जून 2006 में लिया।

आक्सफर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार 15 जून 2008 में अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।

इसे भी पढ़े: 23 अप्रैल: आज के दिन क्या क्या हुआ, जानें इतिहास में आज की अहम घटनाओं को

Advertisement