क्या आप जानते हैं कि आज 23 अप्रैल के दिन क्या-क्या हुआ था? यदि नहीं जानते हैं तो आप भी इतिहास में आज की अहम घटनाओं के बारें में जानें | बता दें कि आज का दिन भी काफी ख़ास माना जाता हैं क्योंकि इस दिन ही 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हो गया था और 23 अप्रैल को ही अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन भी हो गया था | इसके अलावा आज ही तारीख में भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे की मृत्यु हो गई थी | देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर और भी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं |
इसे भी पढ़े: घाटे की वित्त व्यवस्था क्या है | जानिए
23 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं
विलियम शेक्सपियर का निधन – 23 अप्रैल 1616 में
स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति – 23 अप्रैल 1660 में बनी
ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक – 23 अप्रैल 1661 में हुआ
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन – 23 अप्रैल 1858 में हुआ
सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण – 23 अप्रैल 1981 में किया
वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में – 23 अप्रैल 1984 में मालूम किया
इसके अलावा कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फॉम्युले वाला शीतल पेय – 23 अप्रैल 1985 में पेश किया
उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय भी – 23 अप्रैल 1987में किया
भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन – 23 अप्रैल 1992 में हुआ
विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से
आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान – 23 अप्रैल 1993 में शुरू हुआ
विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत भी – 23 अप्रैल 1995 में हुई |
यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो – 23 अप्रैल 2005 में अपलोड किया गया।
रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन – 23 अप्रैल 2007 में हुआ
इसे भी पढ़े: अब 20 लाख रु. तक की ग्रैच्युइटी पर नहीं देना होगा टैक्स