Home Education 7 जून आज का इतिहास: आज ही के दिन क्रांतिकारी बने थे...

7 जून आज का इतिहास: आज ही के दिन क्रांतिकारी बने थे महात्मा गांधी साथ ही दक्षिण अफ्रीका में चलाया सविनय अवज्ञा आंदोलन

0
1471

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने आज 7 जून को अपने पहले सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रयोग किया था| सविनय अवज्ञा आंदोलन का अर्थ विनय पूर्वक आज्ञा का उलंघन करना| महात्मा गांधी वर्ष 1893 में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दक्षिण अफ्रीका गए थे| उस समय वह दक्षिण अफ्रीका के नटाल राज्य में रहते थे| वह किसी आवश्यक कार्य से ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट से जा रहे थे, इसके लिए उनके पास वैध टिकट भी था, लेकिन श्वेत न होने के कारण उन्हें ट्रेन से नीचे उतर जाने को कहा गया| इसका उन्होंने विरोध किया उन्होंने कहा कि आप चाहे तो हमे उठा कर ट्रेन के बाहर फेंक सकते है, बाद में महात्मा गांधी को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया|

ये भी पढ़ें: एस जगनमोहन रेड्डी (Y. S. Jaganmohan Reddy) कौन है जानिये पूरा इतिहास

इस घटना के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंग के नाम भेदभाव को समाप्त करने का निर्णय लिया| वकालत का समय समाप्त होने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में ही रुकने का फैसला किया| दक्षिण अफ्रीका में भारतीय लोगों को वोट करने का अधिकार नहीं प्राप्त था इसके साथ ही भारतीयों के साथ कई प्रकार के भेदभाव किये जाते थे| इसके लिए गांधीजी ने एक मुहिम चलाई जिसमें कई भारतीयों ने गाँधी जी के साथ आंदोलन में भाग लिया| सात वर्ष किये गए आंदोलन के बाद वहां की सरकार ने समझौता करने का फैसला किया|

ये भी पढ़ें: मुगल शासन से जुड़ीं कई बड़ी घटनाओ के विषय में जाने यहाँ से

7 जून को भारत और विश्व की प्रमुख घटना-

वर्ष 1539 – आज ही के दिन शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को चौसा की लड़ाई में पराजित किया था|

वर्ष 1631 – आज 7 जून को ही  शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिनकी याद में ही शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण कराया था|

वर्ष 1914 – आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म हुआ था|

वर्ष 1974 – आज ही के दिन भारत के महान टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ था |

वर्ष 1989 – 7 जून को भारत ने अपने दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट के द्वारा प्रक्षेपण किया था|

वर्ष 1995 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नार्मन थैगार्ड ने अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे अधिक समय तक रहने वाले पहले यात्री बने|

वर्ष 1998 – स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया|

वर्ष 1999 – श्री लंका में प्रचलित आव्रजन नियम को समाप्त कर दिया गया|

वर्ष 2000 – अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दो भागों में विभाजित करने का आदेश दिया|

वर्ष 2004 – विवादित क्षेत्र गाजा में बस्तियां हटाने का प्रस्ताव इस्रायली मंत्रिमंडल के द्वारा मंजूरी दी गयी|

वर्ष 2006 – भारत ने नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का फैसला किया|

वर्ष 2007 – अमेरिका द्वारा सऊदी अरब के राजदूत रह चुके प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का पर्दाफाश किया|

वर्ष 2008 – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को समाप्त करने की घोषणा की| 

ये भी पढ़ें: हिटलर के विषय में जाने खास बातें यहाँ से

Malcare WordPress Security