पेट में दर्द होनें पर खुद न लें दवा, इससे हो सकती है गंभीर बीमारी

0
425

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते है जो डॉक्टर की सलाह के बिना ही कुछ दवाइयां खा लेते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए| पेट में दर्द होने पर खुद से दवा नहीं लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हमे बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है| यदि आपके पेट में बार-बार दर्द की शिकायत होती है, तो आप तुरंत ही किसी डॉक्टर के पास जाकर दिखाए और उनकी सलाह से ही दवा खाएं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: इन 5 चीज़ों को खाने के बाद ऑफिस में आती है नींद, इन्हे खाने से बचे

50 की उम्र में रखें ध्यान  

यदि आप 50 वर्ष से अधिक है, और आपको अक्सर पेट की समस्या बनी रहती है,  वजन कम होने लगे, थकान महसूस हो तो इसे आप सिर्फ गैस नहीं समझें क्योंकि यह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। पेट में दर्द गॉल ब्लॉडर में स्टोन होने या लिवर में सूजन होने के कारण भी  ऐसा होने लगता है, इसलिए पेट में दर्द होने पर तुरंत ही डाक्टर के पास जाकर दिखाए|

समस्या और समाधान

1.पेट फैटी हो गया है, और बाहर की ओर निकल गया है?

जवाब: तेल-मसाला अधिक खाने से ऐसा हुआ है। पेट में फैट अत्यधिक होने से ऐसा होता है। सबसे पहले खान-पान पर ध्यान देना होगा। नशा करते हैं तो छोड़ दें। व्यायाम करना शुरू कर दें। रोज 30 मिनट तक व्यायाम करें। पानी खूब पिएं। अगर ऐसा करने पर भी नियंत्रण नहीं हो रहा है तो कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी होगी। डॉक्टर से इलाज कराना होगा। “

2.थोड़ा दूर पैदल चलने से ही पेट में दर्द होने लगता है? 

जवाब: आपकी उम्र बहुत कम है। असंयमित जीवन शैली के कारण भी ऐसा हो सकता है। भूखे पेट या बहुत ज्यादा भोजन कर तुरंत पैदल नहीं चलना चाहिए। अगर ऐसा करते होंगे तो पेट दर्द करेगा ही। खाना खाने के कुछ देर बाद ही कोई काम करें या पैदल चलें। अगर यह परहेज करने पर भी पेट दर्द करता है तो फिर डॉक्टर से दिखलाकर इलाज कराएं। 

3.लिवर में सूजन हो गया है|

जवाब: अगर लिवर में सूजन है तो एक बार डॉक्टर से सभी जांच रिपोर्ट के साथ संपर्क करना होगा। परहेज के तौर पर भूखे पेट नहीं रहें। खान-पान पर ध्यान देना होगा। खाना थोड़े-थोड़े अंतराल पर खाएं। एक बार इंडोस्कोपिक जांच जरूर करा लें। सवाल: पेट साफ नहीं रहता है बार-बार शौच जाना पड़ता है। (दरभंगा से कन्हैया पंडित) जवाब: पेट साफ नहीं रहने के कारण ऐसा हो रहा है। फाइबरयुक्त भोजन लेने से ठीक हो जाएगा। अंकुरित चना और मूंग, सलाद और तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करें। इससे चिंता करने की जरूरत नहीं है। खान-पान में थोड़ा बदलाव करेंगे तो ठीक हो जाएगा। 

4.पेट के दाहिने हिस्से में दर्द रहता है। 

जवाब: इसकी जांच करानी होगी। तभी पता चलेगा कि समस्या क्या है। एक अल्ट्रासाउंड कराना होगा। लक्षण से ऐसा लग रहा है कि पेट में संक्रमण के कारण दर्द हो रहा हो। हालांकि एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से दिखलाएं। 

इसे भी पढ़े: खाली पेट अदरक का पानी पीने से मिलेंगे ये फायदे, यहाँ से जानें पूरी बात

Advertisement