Doctors Strike: देशभर में डॉक्टर्स आज भी रखेंगे हड़ताल, ममता बनर्जी को मिला 48 घंटे का अल्टीमेटम

0
282

पश्चिम बंगाल में हालात काबू के बाहर होते जा रहे है| यहां पर डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में हड़ताल चल रही है| इस हड़ताल में देश के कई राज्यों के डॉक्टर शामिल हो गए है, जिससे भारत के मेडिकल सिस्टम पर बहुत बड़ा असर देखने को मिल रहा है| भारत के 19 से अधिक राज्यों के डॉक्टरों ने हड़ताल का खुलकर समर्थन किया है| दिल्ली में AIIMS समेत लगभग 10 हजार डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान किया है| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने अल्टीमेटम दे दिया है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: डॉक्‍टरों को धमका रही हैं ममता बनर्जी – केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन

डॉक्टर्स की असोसिएशन ने कहा है कि “हम पश्चिम बंगाल सरकार को हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर सरकार नाकाम रहती है तो हमें एम्स में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा”|

यह है AIIMS रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की मांग

1.केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हो रहे हमले रोकने के लिए हस्तक्षेप करे|

2.देश के सभी अस्पतालों में एक समान सुरक्षा नियम लागू किये जाए | वार्डो में तीमारदारों को प्रवेश देने के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर) बनाया जाए |

3.अस्पतालों में बंदूकधारी गार्ड सहित सुरक्षा गार्ड बढ़ाए जाएं |

4.मेडिकल कॉलेजों के छात्रावास में सुरक्षा बढ़ाई जाए |

5.सभी अस्पतालों में इमरजेंसी व कमरों में सीसीटीवी की सुविधा प्रदान की जाये |

6.सुरक्षा के लिए हॉटलाइन अलार्म सिस्टम लगाया जाए |

7.नियमित समय पर सुरक्षा की समीक्षा की जाए |

ये भी पढ़ें:  नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान, अब 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को दी जाएगी पेंशन

Advertisement