डुमरियागंज लोकसभा रिजल्ट 2019: डुमरियागंज सीट से कौन जीता, जगदम्बिका पाल या आफताब आलम

0
552

पूर्वांचल की राजनीति में सिद्धार्थनगर का डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र का महतवपूर्ण स्थान है। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में इस सीट पर एक तरफ दिग्‍गज जगदम्बिका पाल भाजपा प्रत्‍याशी हैं, तो दूसरी तरफ सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्‍याशी आफताब आलम। कांग्रेस ने डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को मैदान में उतारा। इस सीट पर भाजपा और गठबंधन प्रत्‍याशी के बीच सीधा मुकाबला है।

Advertisement

ये भी पढ़े: गोंडा लोकसभा रिजल्ट 2019: गोंडा सीट से कौन प्रत्याशी जीता, कीर्ति वर्धन या विनोद कुमार

भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 492253 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बसपा के आफताब आलम को 386932 मत पर ही संतोष करना पड़ा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डा.चद्रेश उपाध्याय को 60549 मत प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन प्रत्याशी में रोमांचक मुकाबला था।

भाजपा से सांसद जगदंबिका पाल प्रत्याशी रहे तो, गठबंधन से आफताब आलम और कांग्रेस से डा. चंद्रेश उपाध्याय थे। इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभा क्षेत्र हैं। इसमें कुल 1761317 मतदाता हैं। इसमें से मात्र 935004 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिद्धार्थ नगर जिले में पड़ने वाला डुमरियागंज तहसील है और जिले का एक नगर पंचायत शहर है, तथा शहर में 20 वार्ड हैं|

ये भी पढ़े: गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा सीट से कौन जीता, रवि किशन या मधुसूदन त्रिपाठी

Advertisement