गोंडा लोकसभा रिजल्ट 2019: गोंडा सीट से कौन प्रत्याशी जीता, कीर्ति वर्धन या विनोद कुमार

0
631

उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट पर पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग  52.58% मतदान दर्ज किया गया था| गोंडा सीट से इस बार कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे|  यहां पर भारतीय जनता पार्टी से कीर्तिवर्धन सिंह, कांग्रेस की ओर से कृष्णा पटेल और गठबंधन से सपा के विनोद कुमार मैदान उतारे गये थे| वर्तमान में इस सीट से बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह सांसद हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: UP Loksabha Election Result 2019 Seat Wise : उत्तर प्रदेश में कौन कहा से जीता

उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह नें जीत दर्ज की है| कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को 505640 वोट मिले, जबकि गठबंधन विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को 340158 वोट प्राप्त हुए। कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को 1 लाख 66 हजार वोटो के अंतर से पराजित किया। वहीं, कांग्रेस के कृष्णा पटेल को 25590 वोट प्राप्त हुए।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र उतरौला, गौरा, गोंडा, मनकापुर और मेहनौन आते हैं, और इस सभी क्षेत्रों पर बीजेपी का ही कब्जा है|

ये भी पढ़े: गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा सीट से कौन जीता, रवि किशन या मधुसूदन त्रिपाठी

Advertisement