गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा सीट से कौन जीता, रवि किशन या मधुसूदन त्रिपाठी

0
607

गोरखपुर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है| यह क्षेत्र बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है| भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर पिछले ढाई दशक से कब्जा रहा है| संसदीय सीट गोरखपुर पर इस बार सभी की नजरें टिकी रहीं| इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन, कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के राम भुआल निषाद के बीच था|

Advertisement

ये भी पढ़े: पटना साहिब लोकसभा रिजल्ट 2019 : पटना साहिब सीट से कौन जीता, रवि शंकर प्रसाद या शत्रुघन सिन्हा ?

गोरखपुर लोकसभा सीट की इस चुनावी लड़ाई में बीजेपी से रवि किशन ने 717,122 अर्थात  60.54% वोटों से जीत हासिल की| जबकि समाजवादी पार्टी के राम भुअल निषाद 415458 वोटों से दूसरे स्थान पर रहें|

गोरखपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत सूबे की 5 विधानसभा सीट आती है. इनमें कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर नगरीय, गोरखपुर ग्रामीण और सहजनवां सीट है| वर्तमान समय में इन सभी पांचों सीटों पर बीजेपी का वर्चस्व कायम है|

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह की प्रतिक्रिया

Advertisement