इंडोनेशिया में भूकंप से हिली धरती, एक घंटे के अंदर महसूस किए गए दो झटके

0
308

इंडोनेशिया में पिछले एक घंटे में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, हालाँकि इन झटको से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 थी|

Advertisement

ये भी पढ़े: पाकिस्तान ने पीएम मोदी की फ्लाइट को नहीं दी अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने जावा भूकंप के प्रभाव के कारण सुनामी से इनकार किया है. हालांकि शुरुआत में भूकंप के झटके की तीव्रता 5.5 बताई गई थी.

बीते 14 सितंबर को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था| देश के कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए| रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी| अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप के झटके स्थानीय समय शाम सवा चार बजे महसूस किए गए| भूकंप का केंद्र लाइवुई से 106 किमी दूर जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में था|

ये भी पढ़े: कश्मीर मुद्दे पर UN प्रमुख का बयान, कहा -‘कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता सबसे जरूरी’   

Advertisement