Eid Ul Fiter 2019: भारत में मनाई जाएगी 5 जून को ईद, इन देशों में मनाई गई एक दिन पहले – जाने वजह

    0
    425

    EID 2019:  सऊदी अरब में आज चाँद दिखाई दे गया है और अब  वहां पर 4 जून को ईद मनाई जा रही है  |यूएई के एक दिन बाद 5 जून को भारत में मीठी ईद का त्यौहार मनाया जाएगा | मून साइटिंग कमीटी (चंद्रमा-दर्शन करने वाली समिति) ने अबूधाबी के न्यायिक विभाग में शव्वाल का पहला दिन 5 जून को  बताया है | जानकारी देते हुए बता दें कि, शव्वाल के पहले दिन ही विश्वभर में मुसलमानो  के यहाँ ईद का त्यौहार मनाया जाता है |

    Advertisement

    इसे भी पढ़े: Eid Ul Fiter 2019: ईद पर भेजे बधाई सन्देश, Whatsapp, Facebook और Messges से

    बता दें कि, हर बार रमजान का यह पाक महीना 30 दिनों तक चलता है  लेकिन इस बार 5 जून को ईद मनाई जाने पर रमज़ान का यह महीना केवल  29 दिन तक ही चलेगा | 

    जैसे-जैसे ईद की तारीख पास आती जाती है वैसे ही घरों और बाज़ारों में ईद की तैयारियां तेजी से होने लगती हैं |  ईद मुबारक के संदेश फोन में तैयार किए जा रहे हैं, कोई ईद के लिए खास शायरी पेश करने के लिए याद करने में लगा है तो वहीं महिलाएं मेहंदी की बेहतरीन डिज़ाइन बना रही हैं |  इस ईद के त्यौहार में हर एक मुसलमान के घरों में सेवईंयां बनाई जाती हैं |

    इसे भी पढ़े: Ramadan 2019: रमज़ान का पहला रोज़ा कल से , अब इस तारीख को मनाई जाएगी ईद

    Advertisement