पर्यावरण संरक्षण पर देखने को मिला गजब का उत्साह, निबंध लेखन तथा चित्र कला प्रतियोगिता हुई संपन्न

0
506

विषय – पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका पर परिचर्चा एवं निबंध लेखन तथा चित्र कला प्रतियोगिता संपन्न हुई

Advertisement

आज दिनांक – 6-6-19 को उर्मिला एजुकेशनल सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु एच.ए.एल.  सीनियर स्कूल के पेक्षागृह में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में  पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका पर परिचर्चा एवं चित्र कला प्रतियोगिता तथा  निबंध लेखन का आयोजन किया गया।

उक्त परिचर्चा में लखनऊ शहर के जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ जे के जैन, श्री विद्यासागर मिश्र,श्री आर.एन. मिश्र,श्री  चंद्रभूषण तिवारी,  श्री कृष्णानंद राय ने  उपरोक्त विषयक परिचर्चा पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े: World Heritage Day 2019: क्यों और कब से मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस

कृष्णानंद राय ने कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के गुर सिखाए तथा चंद्रभूषण तिवारी (पेड़ बाबा) ने ना केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया बल्कि अपने चुटीले अंदाज में बच्चों का मनोरंजन भी किया। डॉ जे.के. जैन ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए, इको फ्रेंडली रुमाल की उपयोगिता बताई एवं उसका वितरण भी किया। आर.एन. मिश्र (संपादक, युग गरिमा) ने तुलसी के पौधे की महत्ता को बताते हुए उसे अपने घरों में लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। डॉक्टर विद्यासागर मिश्र ने पेड़ों की पत्तियों से कैसे कंपोस्ट खाद बनाई जा सकती है इसके बारे में विस्तार से चर्चा की तथा कविता पाठ भी किया।

उर्मिला एजुकेशनल सोसायटी के प्रबंधक वेद प्रकाश राय, महासचिव विजय यादव, आर.के. सिंह, ओम प्रकाश राय आदि ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़े: जानिये क्या है पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का सम्पूर्ण इतिहास

इस अवसर पर एच.ए.एल. स्कूल के प्रबंधक श्री सचिन गोयल, प्रधानाचार्य डॉक्टर ए. के. तोमर, उप प्रधानाचार्य डॉ एस.एस. मिश्रा, श्रीमती किरण अनेजा,श्री  जेएस चौहान,  श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती अंजू रानी बाजपेई,श्रीमती लीला मिश्रा,श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती अंजू श्रीवास्तव,श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती सैलप्रभा, आशीष कनौजिया, विनोद कुमार यादव, उदयभान मौर्या, काशी प्रसाद भारी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सी.के. प्रसाद जी ने किया।

संस्था के महासचिव श्री विजय यादव ने उपस्थित अभिभावक गण एवं बच्चों का विशेष आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े: विज्ञान भी नहीं बता पाया है ज़िंदगी की इन सच्चाइयों को- क्या आप जानते हैं

Advertisement