Home Politics Election Exit Polls 2019: BJP अकेले पायेगी जादुई आंकड़ा, एनडीए को मिल सकती...

Exit Polls 2019: BJP अकेले पायेगी जादुई आंकड़ा, एनडीए को मिल सकती हैं इतनी सीटें

0
689


लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण की 59 सीटों पर मतदान के साथ समाप्त हो गया| अंतिम चरण के साथ ही चुनावी आचार संहिता भी समाप्त हो गई, परन्तु चुनाव परिणाम से पहले ही एग्जिट पोल के सर्वे की रिपोर्ट सामने आ रही है| सभी एक्जिट पोल्स को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स बनाया गया| जिसके अनुसार पोल के सर्वे ने मोदी के वापसी के संकेत दे दिए हैं| पोल ऑफ पोल्स के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं, यूपीए 122 और अन्य 118 सीटों पर सिमटते दिख रहे हैं|

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 में कौन जीतेगा

महागठबंधन और विभिन्न क्षेत्रीय दलों की एकजुटता के बाद भी मोदी सरकार का जलवा दिख रहा है। उनके सामने विपक्ष का कोई नेता टिकता नजर नहीं आ रहा है। लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 के में भाजपा 435 सीटों पर लड़ी है, और बाकी सीटें सहयोगियों के साथ बांटी हैं| जबकि कांग्रेस द्वारा कुल 420 सीटों पर चुनाव लड़ा गया है| भाजपा की अगुवाई में एनडीए में इस बार 21 पार्टियां शामिल हैं| बिहार में उसको नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के आने से मजबूती मिली है और वोट प्रतिशत के अनुसार उसका पलड़ा भारी है|

एक्जिट पोल्स के आधार पर बीजेपी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अनुमान

एक्जिट पोल एजेसी BJP + (NDA) BJP
टाइम्स नाउ-VMR 304 262
न्यूज24-टुडे चाणक्य 350 300
सी वोटर 287 236
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 339-365 293-316

उत्तर प्रदेश में किसकी होगी विजय

उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं| एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी काफी भारी पद रही है|  80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 62-68 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं| सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को 10 से 16 सीटें और कांग्रेस को 1 से दो सीटें एग्जिट पोल में दी जा रही हैं.  बीजेपी को अकेले 60 से 66 सीटें और अपना दल को 2 सीटें मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं| सपा 4 से 7 सीटों के बीच सिमट कर रह सकते हैं, जबकि बसपा को 3 से 7 सीटें मिल रही हैं. वहीं, कांग्रेस को एक से दो सीटें मिल रही हैं|

पोल्स के अनुसार भाजपा का वर्चस्व रहेगा कायम

पोल्स के अनुसार, नए राज्यों में भी भाजपा अपना विस्तार करने में सफल हो रही है। खासकर बीजेडी शासित ओडिशा और तृणमूल कांग्रेस की सरकार वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी को शानदार सफलता हासिल होने के संकेत हैं। पहले से मजबूत बीजेपी ने वहां बाकी दलों को बैकफुट पर धकेल दिया है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में बीजेपी पिछली बार की तरह लगभग क्लीन स्वीप करती दिख रही है।

ये भी पढ़े: केंद्र सरकार और राज्य सरकार कैसे बनती है ?

Malcare WordPress Security