Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली की इस सीट का रिजल्ट आ जायेगा सबसे पहले, जानिए क्या है वजह

0
381

Lok Sabha Elections 2019: अब लोकसभा चुनाव के सातों चरण के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं| अब देखना यह है, कि किस पार्टी की जीत होती है, अर्थात किसकी सरकार बनती है| चुनाव पूरा हो जाने के बाद सबसे पहले दिल्ली की इस सीट का रिजल्ट आ जाएगा| इसलिए आप भी जान लीजिये, कि इसकी क्या वजह है?  

Advertisement

इसे भी पढ़े: Exit Polls 2019: BJP अकेले पायेगी जादुई आंकड़ा, एनडीए को मिल सकती हैं इतनी सीटें

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में मतदाताओं के लिहाज से नई दिल्ली में सबसे कम मतदान हुआ है| दिल्ली में कम से कम 16.15 लाख मतदाता हैं, जिसमें से सबसे कम महज 56.86 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है, कि यहां इस बार अधिकतम 16 राउंड में वोटों की गिनती का समापन हो जाएगा| जिसके तहत इसके परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिय जाएंगे|  

इसके अतिरिक्त बताया जा रहा है, कि उत्तर-पश्चिमी सीट के परिणाम सबसे बाद में आएंगे, क्योंकि  मतदाता के लिहाज से यह सबसे बड़ी लोकसभा है। यहां पर कुल 23.77 लाख मतदाता है।जिसके तहत 58.96 फीसदी मतदान किया गया है।

मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या होने की और इस लोकसभा सीट का क्षेत्रफल अधिक होने की वजह से यहां पोलिंग स्टेशनों की संख्या दूसरे लोकसभा क्षेत्र की तुलना में भी सबसे अधिक है। जिसके कारण यहां 18-20 से भी ज्यादा राउंड करने होंगे जिसके बाद ही मतों की गणना की जा सकेगी। इसके बाद ही जाकर कहीं यहाँ के नतीजों का ऐलान किया जाएगा|

इसे भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 में कौन जीतेगा

Advertisement