Fani Cyclone In Odisha Live Updates: प्रचंड चक्रवाती तूफान फानी की लाइव जानकारी – यहां देखें

0
424

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी का कहर जारी है जिसके के कारण बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं | सुरक्षा के को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, इसी के साथ सरकार शुक्रवार को ने लोगों को घरों में रहने की भी सलाह दी है |

Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फानी तूफान जगन्नाथ पुरी के समीप सुबह करीब साढ़े नौ बजे दस्तक दे चुका है. अनुमानित समयानुसार दोपहर तीन बजे से बहुत पहले ही तटीय इलाके से टकरा सकता है |

इसे भी पढ़े: Fani Cyclone: यूपी, बिहार और उत्तराखंड में भी तूफान से भारी नुकसान आशंका, सरकार ने किया अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान फानी के दस्तक देने पर ओडिशा के समुद्र तट का हाल

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय मौसम विभाग के हवाले से जारी किया अलर्ट बुलेटिन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भुवनेश्वर, के निदेशक एचआर विश्वास ने जानकारी देते हुए कहा कि – गंभीर चक्रवता फानी के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई. पुरी के पास लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी होने में करीब दो घंटे लगेंगे. यह सुबह 10.30 बजे तक जारी रहेगा |

ओडिशा तट पर दिन में चक्रवाती तूफान फानी के पहुंचने की आशंका

ओडिशा: यह तस्वीरें जगतसिंहपुर जिले के पारादीप की हैं, जहां हाई अलर्ट जारी है

ओडिशा: भुवनेश्वर में तेज हवाएं चल रहीं हैं | जनजीवन प्रभावित हो गया है |

इसे भी पढ़े: फैनी तूफान का अलर्ट होने पर केंद्र ने 4 राज्यों के लिए जारी कर दिया एडवांस फंड, नेवी भी हाई अलर्ट पर

गंजम जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि चक्रवाती तूफान फानी के कहर से बचाने के लिए तीन लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया | 541 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है. जिसका नंबर -1938 है |

इसे भी पढ़े: Fani Cyclone : इस तूफान से बिल्कुल न घबराएं, बस इन बातों का ध्यान रखना

Advertisement