1 मई से रेलवे देने जा रहा आपको ये खास तरह की सुविधा,जानिए इसके बारे में

0
330

भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कोई ना कोई बदलाव करता रहता है| इसके लिए रेलवे ने अब एक और बड़ा कदम उठाया है | यह नियम एक मई से लागू किया जायेगा | इस नियम के अनुसार अब यात्री बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन कर सकते है | इससे पहले यात्री को टिकट बुक करते समय बोर्डिंग स्टेशन को चुनना होता था | इस बोर्डिंग स्टेशन में बाद में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता था लेकिन एक मई से सभी यात्री यह आसानी से कर सकेंगे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: RBI द्वारा जारी किया किया गया 20 रुपए के नए नोट का Notification.

आपकी जानकारी के लिए यहाँ पर बता दे कि एक मई से ट्रेन के चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलवा सकेंगे | जोकि इस समय यह सिर्फ 24 घंटे पहले तक ही इसे बदलवा सकते हैं | रेलवे ने यह स्पष्ट किया है, कि यदि यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव किया जाता है, तो टिकट कैंसिलेशन पर उसे पैसा रिफंड नहीं किया जाएगा | यहाँ पर इस बात का ध्यान रखना अतिआवश्यक है कि यात्री बोर्डिंग प्वाइंट में केवल एक ही बार बदलाव कर सकते हैं |

अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी है कि बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की अवधि को 24 घंटे से चार घंटे कर दिया गया है| बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव यात्री ऑनलाइन ही कर सकेंगे। यात्री रेलवे इंक्वायरी नंबर-139 पर कॉल या मैसेज करके, या आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर बोर्डिंग बदल सकते हैं| यदि किसी यात्री ने एक बार बोर्डिंग में बदलाव किया है तो वह फिर पुराने बोर्डिंग प्वाइंट से ट्रेन नहीं पकड़ सकता है | यात्री को दोनों स्टेशन के बीच का किराया देना होगा |

ये भी पढ़ें: PNB (पीएनबी) में बंद होने जा रही 30 अप्रैल से ये सुविधा

Advertisement