फोर्ब्स की जारी सूची में सर्वाधिक कमाई वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली है एकमात्र भारतीय

0
343

अब 100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची जारी कर दी गई है| जारी की गई इस फोर्ब्स सूची में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एकमात्र भारतीय है| जानकारी के मुताबिक, विराट की कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है| हालांकि इस सूची में भारतीय कप्तान 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: World Cup 2019 INDvsPAK: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप एड में किया विंग कमांडर ‘अभिनंदन’ का ‘इस्तेमाल’ Watch Video

बता दें, कि इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी शीर्ष स्‍थान पर अपनी जगह बनाये हुए हैं| यहाँ पर मेसी ने अमेरिका के दिग्‍गज बॉक्‍सर रहे फ्लायड मेवेदर को पीछे छोड़ते हुए अपना शीर्ष स्‍थान दर्ज कर लिया है| वहीं जारी की गई इस सूची में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो दूसरे स्‍थान पर हैं|

मंगलवार 11 जून को फोर्ब्स की जारी सूची के मुताबिक, विराट कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर की कमाई हो पाती है| पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर है और पिछले साल इस सूची में उन्होंने अपना 83वां स्थान हासिल किया था, लेकिन इस साल वह लुढ़कर 100वें स्थान पर पहुंच गए हैं|

इसे भी पढ़े: ICC World Cup 2019: इंडिया टीम को लगा बड़ा झटका, विश्व कप से बाहर हुए शिखर धवन

Advertisement