यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या, फिर हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

0
283

एक बड़ी खबर सामने आई है, कि यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| इस घटना को आगरा में अंजाम दिया गया है| मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, दरवेश की हत्या उनके ही एक सहयोगी ने की है, जिसका नाम मनीष शर्मा है| इस हमलावर ने पहले अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली है|

Advertisement

इसे भी पढ़े:  AIMIM नेता अकबरुद्दीन की बिगड़ी तबीयत, असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से की यह अपील

बता दें कि अभी हमलावार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है| पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को तीन गोलियां मारी हैं| दरवेश यादव आगरा कोर्ट एक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी, तभी हमलावर ने हमला करते हुए उनकी गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिस ने दरवेश यादव के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है|

इस पूरे मामले को लेकर यूपी पुलिस के अजय आनंद (एडीजी, आगरा) ने जानकारी देते हुए बताया कि, दरवेश यादव की हत्या करने के बाद आरोपी मनीष ने खुद को भी गोली मारी है| अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने दरवेश को तीन गोलियां मारी थी, फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है|

इसे भी पढ़े: मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुचें सीएम योगी आदित्यनाथ

Advertisement