बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

0
461

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद आज नई दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु 82 वर्ष थी| मिश्रा जी तीन बार बिहार के सीएम रह चुके थे, इसके साथ ही वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मिश्रा के निधन पर शोक जताया है। मिश्रा के निधन पर बिहार में तीन दिन का राजकीय शोक किया है। 

Advertisement

ये भी पढ़े: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र ने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। बचपन से ही उनकी रूचि राजनीति में थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और देश के रेल मंत्री थे। डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

बिहार में डॉक्टर मिश्रा का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और फिर जनता दल (यूनाइटेड) में भी शामिल हुए। बिहार में जगन्नाथ मिश्रा कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। उनके बाद पार्टी राज्य की सत्ता की कमान अपने पास रखने में असफल रही है।

ये भी पढ़े: दिल्ली: यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

Advertisement