दिल्ली: यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

0
292

रविवार को हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक छोड़ा गया, जो तेज़ी से दिल्ली पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, और अगले 24 घंटे में हालात और भी ख़राब होने की आशंका जताई गई है, क्योंकि हरियाणा का पानी जल्द ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है, और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है|

Advertisement

ये भी पढ़े: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हालात की समीक्षा और बाढ़ के उपायों पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई गयी है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है।

पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर सुबह 8 बजे का जलस्तर 204.56 मीटर था, लेकिन 9 बजे तक यह 204.70 हो गया। इससे पहले ही यमुना अपने चेतावनी संदेश 204.50 मीटर को पार कर गई है। अधिकारियों के अनुसार आज रात तक यमुना अपने खतरे के निशान 205.33 को पार कर जाएगी।

ये भी पढ़े: जानिए क्या है सीडीएस (Chief of Defence Staff), भारत में भी 20 साल बाद लागू हुई व्यवस्था

Advertisement