पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

0
325

एक बड़ी खबर सामने आई है कि, मंगलवार 6 अगस्त की रात को पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है| उनकी उम्र अभी 67 वर्ष थीं| इसके बाद अब बुधवार 7 अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव शारीर तीन घंटे के लिए बीजेपी के मुख्यालय में रखा जाएगा| इसी मुख्यालय में सुषमा स्वराज को पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे| इस बात की जानकारी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  दी हैं| वहीं सुषमा जी का दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा|

Advertisement

इसे भी पढ़े: सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम सहित देश की राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुःख

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि, अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा| दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी के मुख्यालय लाया जाएगा और दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार होगा| इसी के साथ बताया की, स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे इमरजेंसी वॉर्ड में ले जाया गया| एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया|

बता दें कि, सुषमा स्वराज बीजेपी की दिग्गज नेता थी| जिनकी तारीफ पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी करते हैं| जब सुषमा की तबीयत खराब होने की खबर मिली तो बीजेपी के कई दिग्गज नेता और मंत्री एम्स पहुंच गए थे| इनमें नितिन गडकरी, डॉ हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी भी पहुंचीं थीं | 

इसे भी पढ़े: आर्टिकल 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, सरकार के फैसले को चुनौती

Advertisement