चेन्नई की चार साल की बच्ची ने 49 देशों के झंडे को पहचानकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
362

आजकल के बच्चों के अंदर छिपे हुनर को पहचानना काफी मुश्किल हो गया है, क्योंकि वो कभी –कभी ऐसे कारनामे कर दिखाते हैं, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं रहता हैं| बता दें कि इसी तरह भारत की एक बच्ची ने बड़ा कारनामा करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रौशन किया है, जिसे आप भी देखते ही रह जाएंगे| भारत में चेन्नई की रहने वाली एक बच्ची ने 49 देशों के झंडे को पहचाना और साथ ही इन देशों की राजधानी बताते हुए भारत का नाम रौशन कर दिया है| अब इस बच्ची का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ गया है| इस बच्ची का नाम वेयाशिनी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े:  27 रन बनाते ही रोहित तोड़ डालेंगे सचिन के इस सबसे बड़े विश्व कप रिकॉर्ड को

वेयाशिनी ने केवल 84 सेकंड का समय लेते हुए 49 देश के नाम और राजधानी  बताने में सफल हुई | यह बच्ची अभी केवल 4 साल की है, जिसने सभी एशियाई देशों के नाम और राजधानी बहुत ही आसानी से बताया है|

वेयाशिनी के इस बड़ी सफलता के समय  ट्रम्प वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी वहीं मौजूद थे| बता दें कि, वेयाशिनी ने जैसे ही इस रिकॉर्ड को तोड़ा तो ट्रम्प वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों ने उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया| वेयाशिनी के सभी रिश्तेदार इस सम्मान के बाद काफी प्रसन्न हो गए हैं|

इसे भी पढ़े:  मात्र एक घंटे में 50,000 पेड़ लगाने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बना चुका है ये देश, जानिये इस देश की ख़ास बाते

Advertisement