गणेश उत्सव / आज 2 सितंबर को शिव-पार्वती योग में शुरू होगा गणपति महोत्सव – जाने कैसे करें पूजन

0
1230

आज  सोमवार 2 सितंबर को सभी जगह गणेश जी की चतुर्थी मनाने के लिए पूरी धूमधाम के साथ तैयारियां की जा रहीं हैं| आज ही सोमवार को शिव-पार्वती योग में गणपति महोत्सव शुरू होगा| इस साल गणेश उत्सव मनाने के समय अमृतसिद्धि, दो सर्वार्थ सिद्धि और छह रवि योग रहेंगे। वहीं पं. अमर डिब्बावाला ने बताया है कि, श्रीगणेश की स्थापना शिव-पार्वती योग में होगी। सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन होता है, और शुक्ल योग माता पार्वती का प्रिय दिन होता है। सोमवार के ही दिन कन्या राशि का चंद्रमा रहेगा। ये सभी शुभ योग सोमवार को पूरी तरह से रहेंगे, इसलिए आप भी जाने इसका पूजन कैसे करें?

Advertisement

इसे भी पढ़े: हरतालिका तीज व्रत को लेकर अगर है आप कंफ्यूज 1 या 2 सितंबर को- तो पढ़े यहाँ सारी जानकारी

आज करें  मिट्टी के गणेश की पूजा

जानकारी देते हुए बता दें कि, 2 और 3 सितंबर को रवि योग, 4 सितंबर को अमृतसिद्धि और रवि योग, 5 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धियोग, 6 सितंबर को रवि योग, 8 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग, 11 और 12 सितंबर को रवि बना रहेगा। रवि योग ऐसा योग होता है, जिसमें किसी भी काम में बाधा नहीं आती है| इसी के साथ अमृतसिद्धि योग में किया कार्य सिद्धि प्राप्त करता है, और सर्वार्थ सिद्धि योग में जो लोग कार्य का आरंभ करते हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलती है। इसलिए इस साल गणेशोत्सव बहुत ही शुभ रहेगा।

पं. आनंदशंकर व्यास के मुताबिक, गणेशजी को लाने का कोई मुहूर्त नहीं होता। गणेशजी का जन्म मध्याह्न काल माना गया है, इसलिए मिट्‌टी की प्रतिमा की स्थापना मध्यान्ह में की जाना चाहिए। गणेशोत्सव में मिट्‌टी की प्रतिमा का ही पूजन होना चाहिए। 

गणेशजी के 12 नामों का करें  जाप

ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक़, गणेश उत्सव के दिनों में सुख-समृद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा में उनके 12 नाम मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

पूजा में इन मन्त्रों का करे जाप

सबसे पहले गणेश जी को 21 दूर्वा दल चढ़ाएं और दूर्वा चढ़ाते समय ही इन मन्त्रों का जाप करें|

ऊँ गणाधिपतयै नम:, ऊँ उमापुत्राय नम:, ऊँ विघ्ननाशनाय नम:, ऊँ विनायकाय नम:, ऊँ ईशपुत्राय नम:, ऊँ सर्वसिद्धप्रदाय नम:, ऊँ एकदन्ताय नम:, ऊँ इभवक्त्राय नम:, ऊँ मूषकवाहनाय नम:, ऊँ कुमारगुरवे नम:।

इसे भी पढ़े: इस बार हरतालिका तीज पर महिलाएं लगाए ये नए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Advertisement