Good Friday 2019: गुड फ्राइडे कब और क्यों मनाते है जानिये सारी ख़ास बाते

0
1087

Good Friday 2019 : इस बार गुड फ्राईडे 19 अप्रैल को मनाया जाएगा | क्या आप जानते हैं कि गुड फ्राईडे क्यों मनाते है? यदि आपको इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं तो जानिये इस दिन की सारी खास बातें –

Advertisement

जानकारी देते हुए बता दें कि गुड फ्राईडे का त्यौहार ईसाई लोग मनाते हैं | ईसाई लोग ये त्यौहार ‘शोक दिवस’ के रूप मनाते हैं | इस त्यौहार को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को बहुत सारी यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया गया था | इसलिए ईसाई धर्म की मान्यता है कि ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दे दी थी | उस दिन शुक्रवार का दिन था जिसके कारण इसे गुड फ्राईडे के नाम से कहा जाने लगा है |

इसे भी पढ़े:Hanuman Jayanti 2019: इस दिन मनाई जा रही है हनुमान जयंती, क्या है बजरंगबली के जन्म दिवस की कहानी

इसके अतिरिक्त गुड फ्राईडे को होली फ्राईडे, ब्लैक फ्राईडे और ग्रेट फ्राईडे भी कहा जाता है | ईसाई धर्म के लोग इस दिन काले कपडे पहनकर अपना शोक जताते हैं और चर्च जाकर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और जिससे प्रार्थना करने के साथ उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करते हैं |

बाइबिल में बताया गया कि यीशू को पूरे 6 घंटे तक सूली पर लटका कर रखा गया था इसके बाद जब अंतिम के 3 घंटे बचे तो चारों तरफ अँधेरा सा छा गया था और जब यीशू के प्राण निकले तो एक जलजला सा आया था वहीं कब्रों की कपाटें भी टूट गई | इस दिन चर्च में घंटियाँ बिलकुल भी नहीं बजाई जाती हैं और उस दिन चर्च में बहुत ही शांती का माहौल रहता है |

इसे भी पढ़े:मां दुर्गा के 108 नामो से मिलता है हजार गुना सुख-संपत्ति और सफलता का वरदान

Advertisement