बीजेपी मुख्यालय की एक प्रेस कांफ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका गया जूता – देखें वीडियो

0
338

लोकसभा चुनाव की शुरुवात होते ही अब अधिकारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है| इसी तरह अब बीजेपी मुख्यालय की एक प्रेस काफ्रेंस में बीजेपी के नेता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंका गया है| यह दुर्घटना उस समय की है, जब दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहें है| तभी यह खबर आई है, कि दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक शख़्स ने जूता फेंका हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: जूता बरसाना पड़ गया बहुत भारी, शरद त्रिपाठी को बीजेपी से नहीं मिला टिकट

वहीं मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर ही रहे थे. तभी एक व्यक्ति ने उन्हें जूता फेंक कर मार दिया| वह जूता बीजेपी के चेहरे को छूते हुए निकल गया|इ सके बाद तुरंत ही जूता फेकने वाले व्यक्ति को  पकड़ा गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर आईपी स्टेट थाने की पुलिस पहुंचकर आरोपी शख़्स को हिरासत में लिया और  गिरफ्तार करके थाने ले गई|

खबर के अनुसार, पुलिस के पूछे जाने पर जूता मारने वाला व्यक्ति अपना नाम शक्ति भार्गव बता रहा है और वह कानपुर का रहने वाला है| कुछ सालों से उस व्यक्ति के परिवार में झगड़ा चल रहा है और वह 2 साल से अपने परिवार से बेदखल होने के कारण दूर रहता है| बताया जा रहा है, कि किसी प्लॉट के मामले को लेकर वह इन दिनों काफी परेशान चल रहा है, और उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं हैं|

ये भी पढ़े:लोक सभा इलेक्शन 2019 दूसरा चरण: 95 सीटों पर मतदान शुरू, इस फेज में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Advertisement