गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा से कौन जीत रहा है रवि किशन या राम भुआल निषाद

0
337

चुनावी संग्राम का रिजल्ट जारी होने में महज कुछ घंटे ही बचे है, मतगणना जारी है| गोरखपुर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का गढ़ है| लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर योगी आदित्य नाथ ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये जाने के कारण उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था|

Advertisement

ये भी पढ़ें: इस एक सीट पर आप (AAP) उम्मीदवार चल रहा आगे – जानिए कौन सी है ये सीट

इसके बाद यहां पर उपचुनाव कराये गए थे, जिसमें सपा ने बसपा के सहयोग से प्रवीण निषाद के कारण जीत दर्ज की थी| लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले प्रवीण निषाद भाजपा में शामिल हो गए थे|

इसके बाद गोरखपुर लोक सभा सीट से भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को चुनावी मैदान में उतारा है| गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गयी थी| सपा ने यहाँ से राम भुआल निषाद को मैदान में उतारा है |

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि किशन को 635836 वोट प्राप्त हो चुके है| इनके प्रतिद्वंदी राम भुआल निषाद को 365036 वोट मिल चुके है, अभी मतगणना जारी है| जल्द ही फ़ाइनल रिजल्ट जारी किये जायेंगे|

ये भी पढ़ें: West Bengal Lok Sabha Chunav 2019: Live Vote Counting Status | BJP Vs TMC

Advertisement