Begusarai Lok Sabha Result 2019 : बेगूसराय सीट से कौन जीत रहा है | कन्हैया कुमार vs गिरिराज सिंह

0
315


बेगूसराय सीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, यहाँ से बीजेपी से गिरिराज सिंह मैदान में है, इसके विरोध में सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में है| ताजा समाचार तक गिरिराज सिंह 1 लाख 23 हजार वोटों से आगे चल रहे है| यहाँ पर लोगों द्वारा गिरिराज सिंह को जीतने की पूरी उम्मीद की जा रही है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Result 2019 : Live Counting, बिहार में कौन जीत रहा है , यहाँ देखे

मतगणना के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने ईवीएम की गड़बड़ी का आरोप लगाया है और राष्ट्रीय जनता दल व भाजपा के समर्थकों के भिड़ने की खबरें आ रही हैं, इस कारण बिहार में मतगणना रोक दी गयी है|

कन्हैया कुमार को समाज के दबे- कुचले दलित, पिछड़े और मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिलने के आसार बने हुए थे जबकि यहाँ पर गिरिराज सिंह भाजपा के एक जाने- माने नेता है | यहां पर ब्राह्मण वोट बैंक भाजपा के पक्ष में था | यह गिरिराज सिंह की अपनी प्रतिभा है कि वह दलित पिछड़ा और मुस्लिम समाज को कितने प्रतिशत तक अपनी तरफ आकर्षित कर पाते है |

ताजा खबर तक यहां पर मतगणना रोक दी गयी है और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है, जल्द ही दोबारा मतगणना शुरू की जा सकती है | गिरिराज सिंह 102315 वोटों से आगे चल रहे हैं, अब शायद ही कोई प्रत्याशी इनको टक्कर दे पाए |

ये भी पढ़ें:  Election Result 2019: पलट सकते हैं चुनाव के एग्जिट पोल, जानिए आखिर ऐसा होने के क्या हैं कारण

Advertisement