Haryana Recruitment 2019 : जल्द ही हरियाणा सरकार विभिन्न विभागो में करेगी 20,000 पदों पर भर्ती

0
339

Haryana Recruitment 2019 : अब बेरोजगार लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं, क्योंकि हरियाणा सरकार बहुत जल्द ही विभिन्न विभागों में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी | हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस भर्ती को लेकर कहा कि, 20 हजार पदों पर होने वाली इस भर्ती की प्रक्रिया 3 महीने बाद शुरु हो जाएगी| यह भर्ती प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के लिए की जा रही है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: India Post Recruitment 2019 : 1735 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर हो रही बम्पर भर्ती

जानकारी देते हुए दें, कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का  भर्ती के तहत ही 5000 पदों के लिए पुलिस विभाग में भी चयन किया जाएगा| सरकार ने साफ तौर जानकारी देते हुए बताया है, कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, पुलिस विभाग में 5,000 पदों पर भर्ती की जाएगी और ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए उन उम्मीदवारों को वरीयता मिलगी| इसके अतिरिक्त आने वाले पांच वर्षों के अंतर्गत, एक प्रणाली की व्यवस्था की जाएगी ताकि हर साल 2,000 छात्रों को राज्य में प्रवेश आसानी से मिले सके| अब  तीन महीने बाद इन पदों की जानकारी के लिए सभी विभागों की ऑफिशिल वेबसाइट पर  नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा|

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे, इसके अलावा शहर में बनने वाली इमारतों के स्ट्रेकचर में सुधार और शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी| स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, साल 2014 में राज्य के 700 छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिया गया था, जो अब 2019 में बढ़कर 1,450 हो गया है|

इसे भी पढ़े: JIPMER MBBS Result 2019 जिपमेर एमबीबीएस का रिजल्ट आ गया है, यहाँ पर देखें

Advertisement