हेल्थ टिप्स: भूखे रहने से भी कम नहीं होता है मोटापा, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

0
514

जानकारी देते हुए बता दें, कि दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो अपने मोटापे को लेकर काफी परेशान रहते हैं| जो लोग मोटे होते हैं, वो अपना मोटापा कम करने के लिए तरह-तरह की तकनीके अपनाया करते हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो मोटापा कम करने के लिए खाना खाना ही कम कर देते हैं, और भूखे रहना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं| भूखे रहने से भी मोटापा कम नहीं होता है, इसलिए जानें, कि इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं|

Advertisement

यह भी पढ़े: ये जीन्स है मोटापे के लिए ज़िम्मेदार हुई इसकी पहचान

एक्सपर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, भूखे रहने से मोटापा कम नहीं होता हैं बल्कि इसके लिए हमें अपने खान-पान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है| जानकारी देते हुए बता दें, कि यदि हमें मोटापा कम करना है तो इसके लिए आपको सुबह सबसे पहले उठकर व्यायाम करना आवश्यक हैं यदि हम व्यायाम करते हैं तो हमारा शरीर बिलकुल फिट रहता हैं|

इसके अलावा आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं क्योंकि, हमारे खान-पान से भी हमारे शरीर पर काफी असर पड़ता हैं, यदि हमें अपना वजन कम करना है, तो हमें तली-भुनी चीजों का सेवन भी बहुत कम करना चाहिए, इसके साथ ही हमें बाहर की चीजें भी कम से कम खानी चाहिए| 

इसके अलावा हमें नींद केवल पर्याप्त मात्रा में ही लेनी चाहिए क्योंकि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सुबह उठने में काफी आलस्य करते हैं जिससे उनका सारा दिन का शेड्यूल बिगड़ जाता है और इसका शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता हैं| यदि हम 7 या 8 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे हमारे शरीर में ताजगी बनी रहती हैं, जिससे शरीर भी अच्छा बना रहता है|

यह भी पढ़े: कितने लोग हफ्ते में एक बार जरुर खाते हैं फास्ट फूड – आप भी पढ़िए

Advertisement