IND vs AUS, World Cup 2019: भारत ने दे दी ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से पटकनी

0
311

रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच था| यह भारत का विश्व कप-2019 का दूसरा मुकाबला था| इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से ढ़ेर कर दिया| रविवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 353 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा| इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 316 रनों पर ही ऑल आउट हो गई|

Advertisement

ये भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह भी आये अब धोनी के समर्थन में जानिए क्या है विवाद

भारत ने विश्व कप-2019 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| पहली जीत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्राप्त की थी| कल के मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शतकीय पारी खेली थी जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था| शिखर धवन ने 109 गेंद में 16 चौकों के साथ 117 रन बनाये थे|

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक स्टीव स्मिथ ने 69 रन बनाये थे| इसके बाद विड वॉर्नर ने 56 रन बनाये थे| एलेक्स कैरी ने नाबाद 55 रन बनाये थे| भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके थे और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए|

ये भी पढ़ें:  ICC World Cup 2019 का पूरा शेड्यूल, जानिए टीम इंडिया के मैच कब-कहां और किस समय पर होंगे

Advertisement