आज ही के दिन टी20 वर्ल्डकप जीता था भारत, फैंस ने MS धोनी को यूं किया ‘सेल्यूट’

0
334

आज 24 सितंबर की तारीख भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज ही के दिन भारत ने टी20 वर्ल्डकप जीता था| खासकर यह दिन महेंद्र सिंह धोनी के लिए सबसे अहम है| जानकारी देते हुए बता दें कि, 24 सितंबर वर्ष 2007 में होने वाले पहले टी20 वर्ल्डकप के लिए MS धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: कप्तान विराट कोहली के इस ट्वीट से एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें हुई तेज़

इस टूर्नामेंट की भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज शामिल थे जाहिर है, इसके बाद कप्तान के तौर पर धोनी ने इस टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए कमाल कर दिखाया और टीम को चैंपियन बनाने का कारनामा कर दिखाया| 24 सितंबर के दिन ही भारतीय टीम ने खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हार का समाना कराया था|

वहीं आज मंगलवार 24 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ट्वीट करते हुए टीम इंडिया की इस अहम कामयाबी को याद किया | बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस दिन, वर्ष 2007 में टीम इंडिया वर्ल्ड टी20 चैंपियन बनी थी|’  इसी के साथ आज के इस सुनहरे मोके पर कई लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा  करने के लिए ट्वीट किए और उनकी नेतृत्व क्षमता को सेल्यूट किया है| 

इसे भी पढ़े: नए नियम पर चल रहा मंथन : मैच के दौरान खिलाड़ी अगर चोट लगी तो सब्स्टिट्यूट खिलाडी उसकी जगह कर सकेगा गेंदबाजी-बल्लेबाजी

Advertisement