International Yoga Day 2019: कब मनाया जायेगा योग दिवस, क्या है इसका मतलब – जानिये यहां

0
422

International Yoga Day 2019 Date: क्या आपको मालूम है, कि योग दिवस कब मनाया जाता है? यदि आपको इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हैं, तो बता दें कि योग हमारे शारीरिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लाभदायक साबित होता है, और व्यक्तिगति कमियों को दूर कर हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसके अलावा योग करने से हमारे शरीर में असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: गर्मियों में फ्रेश और खूबसूरत दिखने के लिए अपनाये ये स्किन केयर टिप्स     

 इस बार योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा| जो लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए हमेशा योगा करने का रास्ता अपनाते हैं, उनका शरीर हमेशा फिट और मजबूत बना रहता है| इसके अतिरिक्त  मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही शरीर के सभी जरूरी भागों में ब्लड सर्कुलेशन को नियमित रखने में मददगार साबित होता है|

इसके साथ ही योग करने से  बैक पेन, साइटिका, डायबिटीज, थॉयराइड, बालों के झड़ने की समस्या या और भी कई अन्य परेशानियों को दूर करने में योगासन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है|

अभ्यासान्सिद्धिमाप्नोति सर्वयोगेष्वतन्द्रितः

(हठयोगप्रदीपिका 1-64)

यहाँ पर इसका अर्थ यह है, कि योग बहुत ही सुरक्षित अभ्यास है, जिसे हर कोई खुद को फिट रखने के लिए कर सकता है।

यदि आपको बीमारी जैसी कोई समस्या है, या फिर अभी कुछ समय पहले ही ऑपरेशन हुआ है, तो डॉक्टर से सलाह-मशविरा करने के बाद और एक्सपर्ट की देखरेख में ही अभ्यास करने की जरूरत होती है |

इसे भी पढ़े: Yoga in Summer: ये योगासन आपको दिलाएंगे गर्मी से राहत – जानिये कैसे करे

Advertisement