INX मीडिया केस: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा किया ट्वीट, कहा – ‘पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को सच्चा लोकतंत्र है’

0
324

INX मीडिया केस: अब  INX मीडिया केस में धीरे-धीरे दिग्गज लोग अपने रे जाहिर करने लगे हैं| इसी तरह अब फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भूतपूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है| उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये ही पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को सच्चा लोकतंत्र बताया हैl

Advertisement

इसे भी पढ़े: INX मामला: पी चिदंबरम को मिला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन, कहा- मैं उनके साथ खड़ी हूं

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘पी चिदंबरम की गिरफ्तारी लोकतंत्र का सच्चा स्वरूप हैl इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि बतौर गृह मंत्री उन्होंने जिस सीबीआई मुख्यालय का विमोचन किया थाl आज उसी में कैद है l मोदी का भारत यह बार बार सिद्ध कर रहा है कि कोई भी कानून के ऊपर नहीं हैl’ 

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा इसके पहले भी कई बार ट्वीट किये हैं, जिसकी वजह से वो काफी सुर्ख़ियों में हैं|  बता दें कि, इस मामले को लेकर राम गोपाल वर्मा द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं| राम गोपाल वर्मा के एक ट्रोलर ने उनके इस ट्वीट पर आपत्ति जताई और उन्हें भक्त कह दिया है|

इसे भी पढ़े: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Advertisement