महाराष्ट्र में आई बाढ़ में राहत कार्य के लिए आगे आया बॉलीवुड, जानिए किसने कितनी की मदद

0
329

महाराष्ट्र में आई भयानक बाढ़ से वहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ से निपटनें के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है| बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव अभियान और वहां फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का कार्य अभी भी जारी है। लोगो को बचानें के लिए नौसेना कर्मियों के साथ कई टीमें और भारी संख्या में नौकाएं राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं और वह तब तक यहाँ रहेंगे, जब तक बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं होता।

Advertisement

ये भी पढ़े: बाढ़ ने इन राज्यों में मचाई भीषण तबाही, 160 से अधिक लोगो की मौत

महाराष्ट्र में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास जारी है| इसी कड़ी में लोगो की सहायता के लिए अब सेलेब्स आगे आ रहे हैं। अभिनेता आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये, सिंगर लता मंगेश्कर ने 11 लाख रुपये दान किए हैं। आमिर खान और लता मंगेश्कर की मदद पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए आभार व्यक्त किया है। फडणवीस ने ट्वीट करके आमिर खान और लता मंगेशकर को शुक्रिया कहा।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘हम महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में लता दीदी की ओरे से 11,00,000 रुपये का योगदान देने के लिए आभार प्रकट करते हैं।’ 

इससे पहले एक्टर अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में 51 लाख रुपए दान दिए । अमिताभ की ओर से मदद देने के बाद फडणवीस ने ट्वीट में लिखा- ‘बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए आगे आने के लिए और सीएम रिलीफ फण्ड में 51 लाख रुपए देने के लिए…. शुक्रिया अमिताभ बच्चन जी।  

ऐसे ही कई हस्तियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे दान किए हैं। अमिताभ से पहले रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान दिए थे। महाराष्ट्र में बाढ़ से करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, और कई लोगों की इसमें मौत भी हो गई है।

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने असम में आई बाढ़ में राहत कार्य के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए थे। उस वक्त उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये दान में देने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े: भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी आती है भयानक बाढ़ – देखे तस्वीरे

Advertisement