IPL क्वॉलिफायर, CSK vs MI Highlights: चेन्नई को हराया और मुंबई पहुँच गई पांचवीं बार फाइनल में

0
278

आईपीएल-12 में फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है | कल मंगलवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच था | इस मैच में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था जिसमें टीम ने 4 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया | इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने केवल 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया | कल का दिन मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद खास रहा | इन्होंने सबसे अधिक नाबाद 71 रन बनाये जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: गेल की भविष्यवाणी, विराट के बाद कौन बन सकता है भारत का कप्तान

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है | मुंबई इंडियंस पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है | अब चेन्नई सुपर किंग को क्वॉलिफायर-2 के लिए एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से मैच जीतना होगा, जिसके बाद ही वह अपनी जगह बनाने में कामयाब होगी |

कल के मैच में चेन्नई सुपर किंग का प्रदर्शन

मुरली विजय 20 रन (26 गेंद) 

अंबाती रायुडू ने 42 रन नाबाद  (37 गेंद, 3 छक्के)

महेंद्र सिंह धोनी 37 रन नाबाद  (29 गेंद, 3 छक्के)

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

सूर्य कुमार यादव 71 रन नाबाद  (54 गेंद) 

ईशान किशन ने 28 रन (31 गेंद)

हार्दिक पंडया 13 रन नाबाद  (11 गेंद)

ये भी पढ़ें: IPL Point Table 2019 (आईपीएल प्वाइंट्स टेबल) टीम रैंकिंग (Team Ranking)

Advertisement