ISRO चीफ डॉ. के सिवन का बड़ा ऐलान- अब भारत खुद अपना स्पेस स्टेशन करेगा लॉन्च

0
319

अब भारत के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है| बता दें कि इसरो प्रमुख के सिवन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है, कि अब भारत खुद ही अपना स्पेस स्टेशन  बनाएगा| इसरो चीफ डॉ. के सिवन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है| यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा|  सिवन ने बताया, कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा| इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: दिल्ली ट्रांसपोर्ट और मेट्रो में महिलाओं को फ्री सर्विस, आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का बड़ा ऐलान

जानकारी देते हुए बता दें कि इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि, भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य है| इसी के साथ कहा था कि, हम अपने गगनयान प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे| अगर हम निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर पाते हैं, तो हमारा देश विश्व का चौथा ऐसा देश होगा जो अपने बल पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज सकेगा|

इसरो प्रमुख के सिवन ने जानकारी देते हुए बताया था कि, भारत इस साल अप्रैल तक चंद्रयान-2 के भी लांचिंग की तैयारी में है| वहीं पिछले साल गगनयान प्रोजेक्ट की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी|

इसे भी पढ़े: सीएम अमरिंदर से चल रहे तनाव के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल-प्रियंका गाँधी से की मुलाक़ात – लगाई यह गुहार

Advertisement